Rajnath Singh के बयान पर Ajay Rai का पलटवार, PM Modi की Varanasi जीत पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता अजय राय ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी सीट कथित धांधली और प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग से जीती। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने मतगणना और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने चुनौती दी कि प्रधानमंत्री बिना सहयोगियों और सरकारी तंत्र के अकेले चुनाव लड़कर दिखाएं।



























































