NSG Raising Day: आतंकवाद के खिलाफ तत्परता गर्व जगाती है, PM Modi और नेताओं ने किया नमन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के जवानों को उनके स्थापना दिवस पर बधाई। वे साहस, सटीकता और कर्तव्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की मिसाल हैं। आतंकवाद के खिलाफ उनकी सतर्कता और हमारे लोगों तथा देश की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा के लिए उनकी तत्परता, लोगों में गहरा विश्वास और गर्व की भावना पैदा करती है।



























































