RBI के कदमों से मजबूत हुआ Rupee, कच्चे तेल के दबाव के बीच 94.92 पर बंद
भारतीय रुपया लगातार छठे कारोबारी सत्र में मजबूती दर्ज करते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.92 पर बंद हुआ। रिजर्व बैंक के कदमों और शेयर बाजार में तेजी से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से रुपये की बढ़त सीमित रही।



























































