Khan Market Traders Association की मांग, बाजार क्षेत्रों से बाहर तय हो विरोध प्रदर्शन की जगह
त्योहारी सीजन में राजनीतिक प्रदर्शनों, कड़ी सुरक्षा और आवाजाही पर पाबंदियों से खुदरा बाजारों और फूड डिलीवरी कारोबार पर गहरा असर पड़ा है। ग्राहकों की कमी और ऑर्डर रद्द होने के कारण व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। परेशान व्यापारी संगठनों ने मुआवजे तथा मुख्य बाजार क्षेत्रों में प्रदर्शनों पर रोक लगाने की मांग की है।



























































