दिल्ली के बाहर विदेशी मेहमानों की मेजबानी स्थापित परंपरा, Rahul Gandhi को MEA का जवाब
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की मुंबई में प्रस्तावित बैठक को लेकर राहुल गांधी के तंज पर विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पिछले एक दशक से राजधानी दिल्ली के अलावा देश के अन्य शहरों में भी विदेशी गणमान्य व्यक्तियों की मेजबानी करना एक स्थापित परंपरा रही है।



























































