आज ‘एकरंगा’ बनाम ‘तिरंगा’ का दिन...मार्च को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कसा तंज
दिल्ली के कनॉट प्लेस में कॉकरोच जनता पार्टी के तिरंगा मार्च से पहले संस्थापक अभिजीत दिपके और आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में ले लिया गया। यह प्रदर्शन मतदाता सूची पुनरीक्षण में गड़बड़ियों और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर था। तनाव को देखते हुए सेंट्रल पार्क के पास धारा 144 लगाकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।



























































