Riyadh Airport बंद होने के बाद दूतावास का निर्देश, सऊदी में रह रहे भारतीय घर के अंदर रहें
रियाद हवाई अड्डे पर हमले के बाद भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में मौजूद नागरिकों को हवाई हमलों के दौरान घरों में रहने की सलाह दी है। इस बीच, भारतीय एयरलाइनों ने सऊदी अरब की अपनी सेवाएं 24 अक्टूबर तक निलंबित कर दी हैं। दूतावास ने यात्रियों को संभावित व्यवधानों को ध्यान में रखकर ही यात्रा योजना बनाने को कहा है।



























































