India-UAE रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा, S Jaishankar ने खाड़ी क्षेत्र के हालात पर की चर्चा
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपनी यूएई यात्रा के दौरान रास अल-खैमाह के शासक शेख सऊद और अपने समकक्ष से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत-यूएई संबंधों को मजबूत करने तथा खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करना था।



























































