Abhijeet Dipke की हिरासत पर बोलीं Mamata Banerjee, Delhi Police का यह कदम अघोषित आपातकाल
दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस कार्यक्रम से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दिपके और छात्र नेता नेहा बोरा को हिरासत में ले लिया। ममता बनर्जी ने इस कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताते हुए सरकार पर युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया। वहीं वामपंथी सांसदों और प्रदर्शनकारियों ने इस कदम के खिलाफ विरोध मार्च निकाला।



























































