Apple Watch का नया AI फीचर बढ़ा सकता है प्राइवेसी का खतरा, क्या आपकी बातें भी हो रही हैं ट्रैक?
एपल लंबे समय से अपनी डिवाइसेज में डेटा सुरक्षा को प्रमुखता देने का दावा करता रहा है। कंपनी की प्राइवेसी तकनीकों में ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग और चुनिंदा AI कार्यों के लिए प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं। इनका उद्देश्य संवेदनशील जानकारी को सुरक्षित रखना और डेटा तक अनावश्यक पहुंच सीमित करना है।



























































