Jeff Bezos ने Blue Origin में लगाए 30 अरब डॉलर, SpaceX को मिलेगी कड़ी टक्कर
अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने अपनी स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन में अब तक करीब 30 अरब डॉलर का निवेश किया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, उन्होंने दो अरब डॉलर के अतिरिक्त निवेश की भी प्रतिबद्धता जताई है। कंपनी का लक्ष्य 2030 तक 30 अरब डॉलर से अधिक का वार्षिक राजस्व अर्जित कर स्पेसएक्स को कड़ी टक्कर देना है।



























































