CJP Tiranga March Updates: दिल्ली में तिरंगा मार्च को लेकर हलचल जारी, मंडी हाउस से AISA नेता नेहा बोरा डिटेन
दिल्ली में सीजेपी के लहरा दो तिरंगा मार्च को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यह प्रदर्शन हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं की रिहाई और चुनाव आयोग के विरोध में बुलाया गया था। मार्च से पहले पुलिस ने अभिजीत दिपके और नेहा बोरा को हिरासत में लिया तथा सेंट्रल पार्क क्षेत्र में कड़ी पाबंदियां लागू कर दी हैं।



























































