Uddhav Thackeray को बड़ा झटका, Shiv Sena UBT छोड़ Shinde कैंप में आए Anand Dubey
शिवसेना यूबीटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे आनंद दुबे पार्टी छोड़कर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं। उन्होंने ठाणे में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। लंबे समय से आंतरिक संघर्ष झेल रहे दुबे का जाना उद्धव ठाकरे गुट के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।



























































