Odisha में 8 साल बाद हुए छात्र संघ चुनाव, ABVP ने 7 और BCJD ने 4 विश्वविद्यालय जीते
ओडिशा में आठ साल के अंतराल के बाद हुए छात्र संघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने 13 में से 7 विश्वविद्यालयों में जीत दर्ज की है। बीजेडी समर्थित छात्र संगठन BCJD को 4 विश्वविद्यालयों में जीत मिली, जबकि उत्कल विश्वविद्यालय में ABVP ने सात पदों पर कब्जा किया। भाजपा नेता नितिन नवीन ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।



























































