युद्ध कहीं भी हो, असर पूरी दुनिया पर पड़ता है... जयशंकर ने शांति को लेकर दिया बड़ा संदेश
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद को राज्य की नीति के साधन के रूप में इस्तेमाल करना अस्वीकार्य है। उन्होंने दुनिया से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर जीरो टॉलरेंस अपनाने की अपील की। साथ ही कहा कि यूक्रेन और पश्चिम एशिया जैसे विवादों का समाधान बातचीत और कूटनीति से ही होना चाहिए।



























































