शांति और कूटनीति के लिए राजनीतिक जगह बनाना जरूरी, Egypt में बोले UN Chief Antonio Guterres
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिस्र पहुंचकर संघर्षों के विस्तार को रोकने, नागरिकों की सुरक्षा करने और कूटनीति को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने चेतावनी दी कि युद्धों से वैश्विक असमानता बढ़ रही है तथा ऊर्जा व खाद्य सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ रहा है। उन्होंने मध्य पूर्व और यमन में टकराव रोकने हेतु संयम बरतने की अपील भी की।



























































