Defence Secretary Rajesh Kumar Singh को 1 साल का एक्सटेंशन, DRDO चीफ का जिम्मा भी बरकरार
केंद्र सरकार ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2027 तक कर दिया है। 1989 बैच के आईएएस अधिकारी सिंह के पास डीआरडीओ अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी है। उन्हें यह सेवा विस्तार रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने और रक्षा अनुसंधान में सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए मिला है।



























































