YSRCP अदालतों को कर रही गुमराह, CM Naidu बोले- हाई कोर्ट से Supreme Court तक झूठे केस गढ़े
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने वाईएसआरसीपी पर झूठा माहौल बनाकर राज्य की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी गलत जानकारी फैलाकर खुद के अपराधों का दोष विपक्ष पर मढ़ती है। इसके अलावा, उन्होंने वाईएसआरसीपी पर राजनीतिक फायदे के लिए न्यायपालिका और कानूनी प्रक्रियाओं के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया।



























































