US Mid Term Elections: क्या सीनेट गंवाने जा रहे हैं ट्रंप? रिपब्लिकन्स का वो 6 मजबूत किला, जहां दिख रहा 'ब्लू वेव' का खौफ
अमेरिका में मध्यावधि चुनावों से पहले ईरान युद्ध और बढ़ती महंगाई से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी को भारी विरोध झेलना पड़ रहा है। चुनावी सर्वेक्षणों में ट्रंप काफी पीछे हैं और जनता में असंतोष बढ़ रहा है। इस बदलाव से टेक्सास और कैनसस जैसे मजबूत रिपब्लिकन गढ़ों में भी सीनेट सीटें हाथ से फिसलने का खतरा है।



























































