Florida University Shooting: होमकमिंग जश्न के दौरान गोलीबारी, कई लोग घायल; इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
अमेरिका के फ्लोरिडा ए एंड एम यूनिवर्सिटी में शनिवार रात होमकमिंग उत्सव के दौरान हुई गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद प्रशासन ने चेतावनी जारी कर लोगों को घरों के अंदर रहने के निर्देश दिए। भारी पुलिस बल ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश और जांच शुरू कर दी है।



























































