Defence Secretary Rajesh Kumar Singh का कार्यकाल एक साल बढ़ा, अक्टूबर 2027 तक पद पर रहेंगे
केंद्र सरकार ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2027 तक कर दिया है। 1989 बैच के आईएएस अधिकारी सिंह को यह सेवा विस्तार रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने और DRDO में सुधारों को गति देने के लिए मिला है। उनके पास DRDO प्रमुख का भी अतिरिक्त प्रभार है।



























































