वायुसेना प्रमुख AP Singh ने पाकिस्तान को चेताया, कहा- अब कोई लक्ष्य हमारी पहुंच से बाहर नहीं...
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया कि कोई भी लक्ष्य वायुसेना की पहुंच से बाहर नहीं है। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में चलाए गए इस अभियान में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए गए। उन्होंने स्वदेशी हथियारों की सराहना करते हुए निरंतर रणनीतिक क्षमताएं बढ़ाने पर बल दिया।



























































