Chennai में 16% और बाकी Tamil Nadu में 1% हुआ VAT, ATF कटौती पर CM Vijay को केंद्र से मिली सराहना, इंडिगो ने कहा- थैंक यू
केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर वैट (VAT) कम करने के तमिलनाडु सरकार के फैसले की सराहना करता हूँ; यह विमानन क्षेत्र के लिए एक स्वागत योग्य कदम है। इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विजय को धन्यवाद। नायडू ने इस बात पर जोर दिया कि हवाई यात्रा को और अधिक किफायती बनाने के लिए केंद्र और राज्यों के बीच इस तरह का तालमेल बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा हवाई यात्रा को और अधिक किफायती बनाने के लिए केंद्र और राज्यों को मिलकर काम करने की जरूरत है। हमारी साझा प्राथमिकता हमेशा यात्री ही होने चाहिए।



























































