चल पड़ा 3rd US एयरक्राफ्ट कैरियर, आसमान में मंडराने लगे विमान, फिर भिड़ने वाले हैं अमेरिका-इजरायल और ईरान?
अमेरिका द्वारा तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर भेजने और इजरायली लड़ाकू विमानों की उड़ानों से पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इसके जवाब में ईरान ने भी बड़े सैन्य अभ्यास कर जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। गहराते टकराव के खतरे को देखते हुए भारत और अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा परामर्श जारी किया है।



























































