Jordan Church Attack: MEA और S Jaishankar ने 7 लोगों की मौत पर जताया गहरा दुख
जॉर्डन के करक स्थित एक चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान हुए हमले में सात लोगों की मौत हो गई और 34 घायल हुए। भारत ने इस जघन्य और कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करते हुए जॉर्डन के साथ एकजुटता व्यक्त की। वहीं, जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय ने इस आतंकी कृत्य का कड़ा जवाब देने की बात कही है।



























































