JDU का अनंत सिंह पर बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, विधायकी जाने का भी खतरा!
जनता दल यूनाइटेड ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को अनुशासनहीनता के आरोप में छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने उनकी प्राथमिक सदस्यता भी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी। जेडीयू अब बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार से अनंत सिंह को विधायक पद से अयोग्य घोषित करने की औपचारिक सिफारिश करेगी।



























































