Rahul Gandhi और Congress पर बरसे Nitin Nabin, संविधान कमजोर करने का लगाया आरोप
रांची में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा नेता नितिन नवीन ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में अराजकता फैला रही है और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। नवीन ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस झारखंड के छात्र मुद्दों की अनदेखी कर रही है।



























































