JDU से 6 साल के लिए निकाले गए Anant Singh ने खोला मोर्चा, बोले- पार्टी खत्म हो चुकी
जेडीयू से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधा और अपनी नई पार्टी बनाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि जेडीयू का राजनीतिक भविष्य खत्म हो चुका है और उन्हें बिना बताए निकाला गया। हालांकि, उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपना सम्मान बनाए रखने की बात कही।



























































