हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- असली 'मोहब्बत की दुकान' चलाते हैं पीएम मोदी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राहुल गांधी के मोहब्बत की दुकान नारे पर हमला बोलते हुए 1984 के सिख दंगों और इमरजेंसी का सवाल उठाया। सैनी ने कहा कि गरीबों को इलाज, आवास और गैस सिलेंडर देना ही पीएम मोदी की असली मोहब्बत की दुकान है। उन्होंने राहुल के राजनीतिक करियर को शुरुआत में ही विफल रॉकेट बताया।



























































