Akasa Air की Saudi Arabia उड़ानें रद्द, प्रभावित यात्रियों को 7 दिनों में मिलेगा पूरा Refund
सऊदी अरब में सुरक्षा स्थिति को देखते हुए अकासा एयर ने जेद्दा और रियाद की उड़ानों का निलंबन नवंबर तक बढ़ा दिया है। प्रभावित यात्रियों को पूरा रिफंड या मुफ्त रीशेड्यूल की सुविधा दी गई है। वहीं, विदेश मंत्रालय हालिया हमलों के बीच वहां फंसे भारतीय तीर्थयात्रियों की सुरक्षित वतन वापसी सुनिश्चित करने में जुटा है।



























































