Jamia Campus में आपत्तिजनक नारों का विरोध, 1500 शिक्षकों ने की आंदोलन खत्म करने की मांग
जामिया मिलिया इस्लामिया के कुलपति और कर्मचारियों ने छात्र संघ चुनाव को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन पर बैठक की। परिसर में तोड़फोड़ और आपत्तिजनक नारों पर चिंता जताते हुए उन्होंने संस्थान की गरिमा बनाए रखने पर जोर दिया। कर्मचारियों ने छात्रों से आंदोलन वापस लेने और लॉन खाली करने की अपील करते हुए खराब दीवारों को दोबारा रंगने का फैसला किया।



























































