Makkah में हवाई खतरे को लेकर चेतावनी जारी, Saudi Civil Defence ने कहा अब टल गया संकट
सऊदी अरब ने मक्का, जेद्दा और अन्य प्रांतों में हवाई खतरे का अलर्ट जारी करने के बाद स्थिति सामान्य होने की पुष्टि की। सऊदी एयर डिफेंस ने हूती मिलिशिया द्वारा रियाद, ताइफ और यानबू की ओर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराया। वहीं, यमन में सऊदी समर्थित सेना और हूतियों के बीच भीषण संघर्ष भी जारी है।



























































