Om Birla की रूसी संसद के अध्यक्ष Vyacheslav Volodin से मुलाकात, भारत-रूस संबंधों पर हुई चर्चा
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रूस के स्टेट ड्यूमा अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोडिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने संसदीय सहयोग को मजबूत करने तथा आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करने पर जोर दिया। इसके अलावा, बिरला ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए रूस के समर्थन की भी सराहना की।



























































