Peace Bond पर नहीं करेंगे हस्ताक्षर: High Court से राहत न मिलने पर बोलीं AISA चीफ Neha Bora
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के शांति बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने से इनकार किया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस नोटिस के खिलाफ उनकी याचिका खारिज कर दी, लेकिन SEM को कार्यवाही से जुड़े दस्तावेज सौंपने का निर्देश दिया। नेहा बोरा ने कहा कि वह SEM के समक्ष पेश होंगी और नोटिस को आगे चुनौती देंगी।



























































