भारत तो बड़ा खिलाड़ी निकला, यूरोप को दनादन कर रहा गोला-बारूद सप्लाई!
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के अनुसार, तोप के गोलों की भारी मांग और मजबूत घरेलू विनिर्माण के दम पर भारत यूरोप का तीसरा सबसे बड़ा हथियार निर्यातक बन गया है। देश का कुल रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है और भारत अब 80 से अधिक देशों को सैन्य साजो-सामान निर्यात कर रहा है।



























































