Akhilesh Yadav के बयान पर भड़के CM Dhami, कहा- पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के घुसपैठिया वाले बयान पर कड़ा पलटवार किया है। धामी ने कहा कि अखिलेश ने उत्तराखंड की जनता का अपमान किया है, जबकि उनके पिता मुलायम सिंह यादव के शासन में रामपुर तिराहा पर राज्य आंदोलनकारियों पर गोलियां चली थीं। उन्होंने इस मुद्दे पर सहयोगी कांग्रेस से भी रुख स्पष्ट करने को कहा।



























































