ऐसा क्या बदल रहे हैं Trump कि Obama ने व्हाइट हाउस की तुलना सद्दाम की चीजकेक फैक्टरी से कर दी?
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ओहियो में रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस रेनोवेशन पर तंज कसा। उन्होंने सोने के अत्यधिक इस्तेमाल का मजाक उड़ाते हुए इसकी तुलना सद्दाम हुसैन की चीजकेक फैक्टरी से की। साथ ही, ओबामा ने अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की सैन्य तैयारियों और प्राथमिकताओं पर भी सवाल उठाए।



























































