PC Jeweller Ltd के मुनाफे में 61% का तगड़ा उछाल, चौथी तिमाही में कमाया ₹152.89 करोड़ का नेट प्रॉफिट
पीसी ज्वेलर लिमिटेड का 31 मार्च, 2026 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 61 प्रतिशत बढ़कर 152.89 करोड़ रुपये रहा है। कुल आमदनी बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 94.78 करोड़ रुपये रहा था।



























































