'Organic' और 'Zero Maida' प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने 'हेल्दी', 'ऑर्गेनिक' और 'जीरो मैदा' जैसे भ्रामक दावों के लिए कई लोकप्रिय खाद्य ब्रांडों को नोटिस जारी किया है। विश्लेषण में पाया गया कि ये दावे बिना उचित प्रमाणीकरण के किए जा रहे थे, जो उपभोक्ताओं को गुमराह करते हैं और खाद्य लेबलिंग नियमों का स्पष्ट उल्लंघन करते हैं।



























































