Morena Train Accident: आग के डर से भागे यात्री, दूसरी Train ने रौंदा, 6 की दर्दनाक मौत
मध्य प्रदेश के मुरैना में उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग की एक अफवाह ने भयानक रूप ले लिया। घबराए यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रोकी और जान बचाने के लिए ट्रैक पर कूद गए। दुर्भाग्य से, वे दूसरी पटरी पर आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिससे तीन महिलाओं और एक बच्चे समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।



























































