Bharat Innovates in France: Piyush Goyal ने फ्रांस में गिनाईं न्यू इंडिया की उपलब्धियां, बोले- Innovation हमारी संस्कृति
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने फ्रांस में 'भारत इनोवेट्स' इवेंट में देश की बढ़ती इनोवेशन शक्ति को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में इनोवेशन एक संस्कृति बन चुका है, जिसके दम पर 2.3 लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स खड़े हुए हैं। गोयल ने भारत को एक विश्वसनीय वैश्विक साझेदार बताते हुए फ्रांसीसी निवेशकों को 'मेक इन इंडिया' के लिए आमंत्रित किया।



























































