Oman के पास भारतीय जहाज संकट में, 14 क्रू मेंबर्स की जिंदगी दांव पर, मदद को आगे आई US Navy
खाड़ी में तनाव के बीच ओमान तट के पास भारतीय जहाज 'विराट 1' इंजन फेल होने से डूब गया। जहाज पर मौजूद सभी 14 क्रू मेंबर्स लाइफ-राफ्ट पर सुरक्षित हैं। उनकी जान बचाने के लिए एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय बचाव अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अमेरिकी और भारतीय नौसेना के साथ ओमानी अधिकारी भी मिलकर काम कर रहे हैं।



























































