Mamata Banerjee के वफादारों ने संभाला मोर्चा, TMC के बागी गुट को रोकने के लिए स्पीकर से मिले कीर्ति-सागरिका
तृणमूल कांग्रेस में बगावत की खबरों के बीच, पार्टी ने कानूनी मोर्चा संभाल लिया है। सांसद कीर्ति आजाद और सागरिका घोष ने लोकसभा स्पीकर से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इसमें संविधान की 10वीं अनुसूची का हवाला देते हुए स्पष्ट किया गया है कि संसद में अलग गुट बनाना असंवैधानिक है, जिससे बागी सांसदों पर अयोग्यता का खतरा बढ़ गया है।



























































