Patliputra Railway Station Violence: एग्जाम स्पेशल ट्रेन में देरी पर भड़के छात्र, स्टेशन पर की तोड़फोड़
पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने ट्रेन की कमी और देरी के कारण जमकर हंगामा किया। परीक्षा छूटने की आशंका से नाराज छात्रों ने ट्रैक जाम कर पथराव और तोड़फोड़ की। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा, इस झड़प में रेल आईजी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए।



























































