Matoshree में Uddhav Thackeray की बैठक से 5 सांसद नदारद, ShivSena UBT की बढ़ी टेंशन
'ऑपरेशन टाइगर' की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे की बुलाई बैठक में सिर्फ 4 सांसदों की मौजूदगी ने शिवसेना (UBT) में बेचैनी बढ़ा दी है। इस घटना ने पार्टी में एक और बड़ी टूट की आशंकाओं को बल दिया है। हालांकि, संजय राउत ने इन खबरों को खारिज करते हुए एकजुटता का दावा किया और 'ऑपरेशन वुल्फ' से पलटवार की चेतावनी दी।



























































