सम्राट चौधरी ने IPRD समीक्षा में कहा, Social Media शिकायतों का त्वरित समाधान करें अधिकारी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग की समीक्षा बैठक में सरकारी योजनाओं और कल्याणकारी पहलों की जानकारी आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के निर्देश दिए। उन्होंने भ्रामक खबरों पर त्वरित कार्रवाई के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम को सक्रिय करने और सोशल मीडिया शिकायतों के त्वरित समाधान पर बल दिया। साथ ही पत्रकारों की पेंशन योजना का प्रचार करने को कहा।



























































