Tibet Earthquake | तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भीषण भूकंप! 16 लोगों की मौत, भारी तबाही के बीच युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी
स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और चीनी सरकारी मीडिया के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा में अब तक कम से कम 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 46 अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में से 11 लोगों की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। भूकंप के झटकों से सैकड़ों घर ढह गए हैं और पूरे इलाके में बिजली तथा संचार व्यवस्था ठप हो गई है।



























































