Vanakkam Poorvottar: ‘चीनी’ कहकर उड़ाया Tripura के युवक का मजाक! आखिर North-East के लोगों का मजाक बनाने की आदत कब जायेगी?
त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणियों से आक्रोश भड़कने के बाद अमीर शोकीन ने माफी मांगी है। लेकिन दिल्ली से अगरतला तक पुलिस की कार्रवाई और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं ने गंभीर सवाल खड़े किये हैं। सवाल उठ रहा है कि आखिर पूर्वोत्तर के लोगों को उनकी पहचान के कारण अपमानित करने की मानसिकता कब टूटेगी?



























































