वोट चोरी एक साबित हकीकत, जयराम रमेश बोले- झूठ के जरिए ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा इकोसिस्टम
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में हेरफेर कर वोट चोरी का आरोप लगाया। इस पर पलटवार करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस घुसपैठियों के वोट बैंक को बचाने के लिए ऐसे आरोप लगा रही है। शाह ने तंज कसा कि नकारात्मक राजनीति के कारण कांग्रेस 2030 तक भी चुनाव नहीं जीत पाएगी।



























































