Mekedatu Project: 20 बोरहोल से सिर्फ जांच होगी, वन भूमि डायवर्जन नहीं, केंद्र से बोला कर्नाटक
कर्नाटक के डी. के. शिवकुमार ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से प्रस्तावित मेकेदातु पेयजल परियोजना को वन्यजीव मंजूरी दिलाने में तेजी लाने का आग्रह किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य केवल भू-तकनीकी जांच हेतु 20 बोरहोल की अनुमति मांग रहा है, वन भूमि के डायवर्जन की नहीं। यह परियोजना मुख्य रूप से बेंगलुरु की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए है।



























































